भोपाल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिप्लब देव की बैठक जारी, संगठन-सरकार के समन्वय पर जोर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिप्लब देव की बैठक जारी
– संगठन-सरकार के समन्वय पर जोर

भोपाल, यश भारत । भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के भोपाल दौरे के बीच बुधवार शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक जारी है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह पहला महत्वपूर्ण दौरा है। बैठक में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेता और सरकार के मंत्री मौजूद हैं।
बैठक से पहले बिप्लब देव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे। माल्यार्पण के दौरान देव ने इशारे से कैलाश विजयवर्गीय को अपने पास बुलाया और दोनों के बीच कुछ देर चर्चा हुई। इसके बाद देव बैठक में शामिल हो गए।
बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर चर्चा हो रही है। बिप्लब देव ने कहा कि वे और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा मिलकर संगठन को मजबूत करने और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन की टीम जिस दिशा में काम कर रही है, उसमें सहयोग करना उनका लक्ष्य है।
देव ने कहा कि उन्होंने हनुमानजी के दर्शन किए हैं। जिस तरह हनुमानजी ने रामराज्य की स्थापना के लिए काम किया, उसी भावना के साथ काम करने का प्रयास करेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति यानी अंत्योदय तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button