भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

पद वृद्धि आंदोलन का 40वां दिन, डीपीआई भोपाल में अभ्यर्थियों का संघर्ष जारी , वर्ग 2 और वर्ग 3 में पद बढ़ाने की मांग, 40 दिन से डटे हैं अभ्यर्थी

पद वृद्धि आंदोलन का 40वां दिन, डीपीआई भोपाल में अभ्यर्थियों का संघर्ष जारी

वर्ग 2 और वर्ग 3 में पद बढ़ाने की मांग, 40 दिन से डटे हैं अभ्यर्थी

भोपाल यश भारत। वर्ग 2 और वर्ग 3 में पद वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन सोमवार को 40वें दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय  परिसर में लगातार डटे हुए हैं और पद बढ़ाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

 

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया है। उनका कहना है कि वर्ग 2 और वर्ग 3 में पदों की संख्या बढ़ाए जाने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सकेगा। 40 दिन बीतने के बावजूद आंदोलन जारी रहने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है। उनका कहना है कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े इस संघर्ष में सभी अभ्यर्थियों को अपनी आवाज जोड़नी चाहिए। आंदोलनकारियों ने पद वृद्धि की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button