भोपाल

मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के घेराव को लेकर मार्च, पीसीसी के बाहर भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी जुटे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर मार्च किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। कांग्रेस की ओर से निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जा रही है।

1790590640 WhatsApp Image 2026 09 28 at 12.56.13

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस बैरिकेडिंग के बीच नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया जा रहा है। प्रदर्शन के चलते कांग्रेस कार्यालय के आसपास राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और क्षेत्र में आवाजाही भी प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुद्धता से जुड़े सवालों पर जवाब मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button