मुख्य ख़बरें
रेड, मौत और बवाल: जुआ फड़ पर रेड के दौरान अधेड़ की मौत, अस्पताल में हंगामा, 8 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, एसपी मौके पर पहुंचे
दमोह। हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अधेड़ की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा हो गया।
मृतक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आनंद कलादगी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस की ओर से घटना के पूरे घटनाक्रम और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।







