इंदौरउतरप्रदेशकटनीजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

अन्नपूर्णा वेयरहाउस में गेहूं की हेराफेरी, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

अन्नपूर्णा वेयरहाउस में गेहूं की हेराफेरी, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

1.35 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के 5168.70 क्विंटल गेहूं की हेराफेरी का मामला

जबलपुर, यश भारत। मझौली थाना पुलिस ने अन्नपूर्णा वेयरहाउस में गेहूं की हेराफेरी और धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अमन पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना मझौली क्षेत्र के मां अन्नपूर्णा वेयरहाउस क्रमांक 102, पिपरिया में गेहूं उपार्जन के दौरान 5168.70 क्विंटल गेहूं की हेराफेरी की गई थी। गेहूं की कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख 67 हजार 837 रुपए बताई गई है। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन पर थाना मझौली में अपराध क्रमांक 265/26 दर्ज कर धारा 316(2), 316(5), 318(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया था। प्रकरण में आरोपी अमन पांडे लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button