दामोदर यादव का शिक्षक अभ्यर्थियों को समर्थन, पदवृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन जारी 10 हजार पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग की मांग, जल्द सड़क पर उतरने की तैयारी

दामोदर यादव का शिक्षक अभ्यर्थियों को समर्थन, पदवृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन जारी
10 हजार पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग की मांग, जल्द सड़क पर उतरने की तैयारी
भोपाल यश भारत । वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि और द्वितीय काउंसलिंग की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। अभ्यर्थी 24 अगस्त से आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच दामोदर यादव ने आंदोलनरत चयनित अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जल्द कार्ययोजना तैयार कर सरकार के समक्ष मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग वर्ग 1 शिक्षक भर्ती में 10 हजार अतिरिक्त पद बढ़ाकर द्वितीय काउंसलिंग कराने की है। उनका कहना है कि भर्ती में 8721 पद विज्ञापित किए गए थे लेकिन करीब 3 हजार पद ही भरे जा सके। अभ्यर्थी रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों ने लेटकर प्रदर्शन किया और मुंडन कराकर विरोध जताया। उनका कहना है कि वे करीब तीन साल से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने सरकार से पदवृद्धि और द्वितीय काउंसलिंग को लेकर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।







