Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की जांच पूरी, 25 सितंबर तक दाखिल होगी चार्जशीट

नई दिल्ली, यश भारत। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एसआईटी की जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एसआईटी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में चंदा चोरी की 105 घटनाएं सामने आई हैं। अदालत ने जांच से जुड़ी जानकारी और दस्तावेजों को रिकॉर्ड में ले लिया। सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य उपलब्ध सामग्री का विश्लेषण किया गया। जांच में सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मंदिर में कीमती सामान की रसीदें सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार होती हैं और इन्हें एसबीआई के लॉकर में रखा जाता है।

सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि एसआईटी की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली गिरफ्तारी के बाद 90 दिन की अवधि भी इसी तारीख को पूरी हो रही है। चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं होने पर आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत का लाभ मिल सकता है।याचिकाकर्ताओं ने एसआईटी की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि फिलहाल वह मामले को सेशन जज से अपने हाथ में नहीं लेना चाहती। जरूरत पड़ने पर आगे जांच के संबंध में आदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button