Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

ट्रॉली में हवा भरते समय टायर फटा, युवक की मौत

जबलपुर,यशभारत। पाटन थाना क्षेत्र में ट्रॉली के टायर में हवा भरते समय अचानक टायर फटने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए पाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बालमुकुंद प्रधान ट्रॉली में हवा भर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ ट्रॉली का टायर फट गया। टायर फटने से बालमुकुंद को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद घायल बालमुकुंद को उपचार के लिए पाटन अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान बालमुकुंद ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पाटन पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम किया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टायर फटने की वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button