लावारिस बाइक, बिखरा सामान , ट्रैक पर मौत: साथी की कटी लाश मिली, दूसरा युवक लापता—परिजनों ने जताया मर्डर का शक
हादसा, खुदकुशी या मर्डर की साजिश? उलझी पुलिस

गोटेगांव।नरसिंहपुर में एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने और उसके साथी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला पलोहा थाना क्षेत्र के खकरिया गाँव का है। परिजनों को हत्या की आशंका है, और उन्होंने एसपी से मिलकर गहन जांच की मांग की है।
नरसिंहपुर के खकरिया गाँव का तरवर गुर्जर अपनी माँ को छोड़ने के बाद लापता हो गया। उसकी गाड़ी, चप्पल और मोबाइल एक जगह मिले, जबकि उसके साथी महेश धानक की लाश रेलवे ट्रैक पर बरामद हुई। परिजनों का आरोप है कि महेश की लाश मिलने के बाद पुलिस ने तरवर को खोजने में तेजी नहीं दिखाई है।
जांच में पता चला कि गाडरवारा में एक ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। प्रथम दृष्टया, लोको पायलट के बयानों के आधार पर, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लापता युवक को खोजने के लिए एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है।
परिजनों को आशंका है कि लापता युवक के साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सुसाइड और मर्डर, दोनों पहलुओं पर विचार कर रही है।







