इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सतना में हाईराइज बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी आग, तीन लोग सुरक्षित बचाए गए

जबलपुर, यश भारत। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कामता टोला में शुक्रवार को एक हाईराइज बिल्डिंग की चौथी मंजिल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने के दौरान तीन लोग बिल्डिंग के अंदर फंस गए थे। बिल्डिंग से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए आठ दमकलों को मौके पर बुलाया गया। फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बिल्डिंग में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग की चपेट में आए पूजा सोंधिया, कमल सोंधिया और पवन कुशवाहा को एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल ले जाया गया। तीनों की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया और सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान भी जिला अस्पताल पहुंचे और प्रभावितों का हालचाल जाना।

Untitled 4 copy 8

प्राथमिक जानकारी के अनुसार बिल्डिंग रेखा गुप्ता पति राम नरेश गुप्ता की बताई जा रही है। राम नरेश गुप्ता बजरंग तंबाकू के बड़े कारोबारी बताए जाते हैं। बिल्डिंग के निचले हिस्से में गोदाम और ऊपरी मंजिलों में परिवार के रहने की व्यवस्था थी।प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी का कंप्रेशर फटना बताया जा रहा है। हालांकि ऊपरी मंजिल पर सोलर पैनल भी लगे होने की जानकारी सामने आई है। इसके चलते आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button