जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगद के पेड़ पर फंदे से झूलता मिला अधेड़ का शव, मुरई गांव में सुबह ग्रामीणों ने देखा पुलिस को दी सूचना

जांच शुरू

जबलपुर यशभारत। कटंगी थाना क्षेत्र के मुरई गांव में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरगद के पेड़ पर फंदे से झूलता देखा। सुबह गांव में निकले लोगों की नजर जैसे ही पेड़ पर पड़ी, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कटंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मुरई ग्राम का रहने वाला 55 वर्षीय ओमप्रकाश चडार पिता स्वर्गीय कल्लू चडार का शव गांव में स्थित बरगद के पेड़ पर लटका मिला था। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। अधेड़ ने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया और घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button