मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING: सागर शराब त्रासदी : शॉर्ट एनकाउंटर ..जंगल में गोलियां और घायल हुआ ‘जहर का सौदागर’: 20 हजारी रवि लखेरा पैर में गोली खाकर गिरफ्तार… देखें पूरा वीडियो

 

सागर, यशभारत – सागर जिले के बहुचर्चित बंडा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने में सागर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बराठा क्षेत्र के हनुमान टोंग के जंगलों में हुई देर रात मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी रवि लखेरा (45) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घेराबंदी के दौरान की फायरिंग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंडा शराब कांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा, पिता सुरेश लखेरा (निवासी ग्राम महेवा, थाना ओरछा रोड, छतरपुर) हनुमान टोंग के जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की, तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में लगा निशाना

आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी रवि लखेरा के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस बल ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में घायल आरोपी को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े कई अन्य अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button