भोपालमध्य प्रदेश

खुले दरवाजे का फायदा उठाकर पत्रकार के घर से लाखों के जेवर चोरी गोदरेज में रखे सोने चांदी के आभूषण गायब, गौतम नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस भोपाल यश भारत

खुले दरवाजे का फायदा उठाकर पत्रकार के घर से लाखों के जेवर चोरी

गोदरेज में रखे सोने चांदी के आभूषण गायब, गौतम नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

भोपाल यश भारत। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के घर से लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जांच अधिकारी बाबू जी माथुर कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक नारियलखेड़ा क्षेत्र निवासी पत्रकार मोहम्मद मुकीज खान ने शिकायत में बताया कि 6 सितंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी भाभी कुछ आभूषण पहनकर घर से बाहर गई थीं। उस समय घर का मुख्य दरवाजा खुला था और गोदरेज की दराज में चाबी लगी हुई थी। परिवार देर रात घर लौटा और सो गया। अगली सुबह करीब 8 बजे भाभी ने गोदरेज खोला तो उसमें रखे कई जेवर गायब मिले। चोरी गए सामान में सोने के दो हार पेंडल वाली चेन तीन पेंडल दो नोज पिन सुई धागा पांच अंगूठियां और चांदी की पायल, छड़े व बच्चे के कड़े शामिल हैं। परिजनों ने आसपास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अब घर में प्रवेश करने वाले संदिग्ध की पहचान और चोरी गए जेवरों की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button