इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में मंगलवार को ओपीडी बंद रखने का ऐलान, जानकारी के मुताबिक मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने कहा दमन हुआ तो प्रदेशभर के डॉक्टर करेंगे विरोध

इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में मंगलवार को ओपीडी बंद रखने का ऐलान, जानकारी के मुताबिक
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने कहा दमन हुआ तो प्रदेशभर के डॉक्टर करेंगे विरोध
भोपाल यश भारत। इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश के अस्पतालों में सूत्रों के मुताबिक नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके चलते अस्पतालों में नियमित मरीजों की ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि आपातकालीन सेवाओं को लेकर संबंधित अस्पतालों की व्यवस्था के अनुसार सेवाएं जारी रहने की बात कही गई है। छात्रों ने बताया कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों के समर्थन में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत इंटर्न डॉक्टरों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए चिकित्सक समुदाय उनके समर्थन में खड़ा है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के दौरान यदि किसी तरह का दमन किया गया तो प्रदेशभर के डॉक्टर एकजुट होकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान बातचीत और सकारात्मक संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।







