इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

चीन के चिंगदाओ बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में आग, 20 की मौत

बीजिंग, एजेंसी। चीन के प्रमुख बंदरगाह चिंगदाओ में मरम्मत के लिए खड़े एक मालवाहक जहाज में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार घटना के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है। हादसे के समय जहाज पर कुल 42 लोग सवार थे। इनमें से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों की ओर से लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा जारी तस्वीरों में जहाज की पहचान ‘ओशन मेलोडी’ के रूप में की गई है। सार्वजनिक जहाज ट्रैकिंग वेबसाइट वेसलफाइंडर के मुताबिक यह मालवाहक जहाज लाइबेरिया के झंडे के तहत संचालित होता है।

जानकारी के अनुसार जहाज चीन के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख शिपिंग हब चिंगदाओ के बंदरगाह पर मरम्मत के लिए खड़ा था। इसे बेइहाई शिपबिल्डिंग कंपनी में मरम्मत के लिए डॉक किया गया था। इसी दौरान जहाज में आग लग गई।आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। हादसे की जांच के साथ ही राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या 20 होने की पुष्टि की है, जबकि पांच लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button