मारपीट के आरोपियों को पकडऩे गई माधवनगर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर, 138 पाव शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने

कटनी, यशभारत। माधवनगर पुलिस ने अमीरगंज में मारपीट की घटना के बाद आरोपियो की धरपकड़ के लिए सघन अभियान चलाया। इसी दौरान टीम ने एक आरोपी को 138 पाव देशी लाल व सफेद शराब सहित गिरफ्तार किया है जो किशोर बालक के साथ मिलकर शराब बेचने के लिए खड़ा था। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 8 सितम्बर की रात माधवनगर पुलिस आरोपी सुशील यादव व उनके साथियों की तलाश के लिए अमीरगंज में गश्त कर रही थी, उसी समय पुलिस को अमीरगंज तलाब के पास मोहित बर्मन निवासी अमीरगंज अपने साथी किशोर बालक के साथ 105 पाव देशी प्लेन, 33 पाव लाल मसाला शराब बेचने की फिराक में रखे मिला। जिनके कब्जे से पुलिस ने कुल 138 पाव देशी शराब कीमती 14460 रूपये की जप्त की है। आरोपी व किशोर बालक व्दारा मजदूरी के लिए फरार आरोपी सुशील यादव व्दारा शराब बेचने के लिए देना बताये है, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्टए 49 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर फरार आरोपी सुशील यादव की तलाश कर रही है। माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में थाना निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव, राहुल सिंह, आरक्षक लोकेन्द्र, मणि सिंह, नवीन शुक्ला, ओमकार सिंह, नंदन कुमार की सराहनीय भूमिका रही।







