भोपाल

हमीदिया चौराहे पर कैनरा बैंक के सामने दीवार गिरने की कगार पर, राहगीरों की सुरक्षा दांव पर

हमीदिया चौराहे पर कैनरा बैंक के सामने दीवार गिरने की कगार पर, राहगीरों की सुरक्षा दांव पर
भोपाल, यश भारत । शहर के व्यस्त हमीदिया चौराहे पर कैनरा बैंक के सामने बनी प्याऊ की जर्जर दीवार अब कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। दीवार का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और उसकी हालत देखकर साफ है कि यह लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रही है। चौराहे पर दिनभर भारी आवाजाही रहती है। पैदल राहगीरों के साथ बड़ी संख्या में वाहन भी यहां से गुजरते हैं। ऐसे में कमजोर हो चुकी दीवार का अचानक भरभराकर गिरना किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। हैरानी की बात यह है कि सार्वजनिक स्थल पर मौजूद इस जर्जर ढांचे की ओर जिम्मेदारों का अब तक ध्यान नहीं गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button