मध्य प्रदेशराज्य
बारिश से उफान पर नर्मदा: मंडला के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

मंडला | जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिले में हों रही लगातार बारिश के चलते मां नर्मदा सहित सहायक नदियों में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है|

मंडला मुख्यालय में मां नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है निचले इलाकों में पानी घुस गया है जिला प्रशासन ने महात्मा गांधी वार्ड के निचले बस्तियों को रात में ही सामुदायिक भवन में पीड़ितों को पहुंचाया गया है नगरपालिका अनुविभागीय अधिकारी व पुलिस लगातार स्थति पर नजर रखे हुए है मौसम विभाग कि मानें तो अगले 24 घंटे बारिश कि संभावना बताई जा रही है कलेक्टर कार्यालय व योजना भवन के पास भी बाढ़ पानी आ जाने से योजना भवन जिला न्यायालय के सामने सड़क पर पानी भर गया है|







