सावन में बांदकपुर में लगा भक्तों का मेला : चाक-चौबंद रही पुलिस व्यवस्था… देखें पूरा वीडियो

दमोह। सावन के दूसरे सोमवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बांदकपुर के श्री जागेश्वरनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय करते नजर आए।
दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु बांदकपुर पहुंचे। कई भक्तों ने भगवान जागेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर, प्रवेश मार्ग और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे।
प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।







