मध्य प्रदेशराज्य
बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से 7 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत : प्रशासन ने तत्काल शुरू की राहत कार्रवाई

यशभारत डिंडोरी |जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदिया टोला में अधिक बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से 7 वर्षीय बालक राजा आर्मो पिता विश्राम आर्मो की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व एवं पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच एवं आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को शासन की नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए अन्य पात्र योजनाओं एवं दिए जा सकने वाले लाभों की भी जानकारी तैयार की जा रही है। प्रशासन द्वारा परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।







