
जबलपुर, यश भारत। बेलबाग थाना क्षेत्र के तुलसी मोहल्ला, बाई का बगीचा में पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर खड़ी ऑटो में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 2:10 बजे की बताई जा रही है। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित परिवार के अनुसार, देर रात घर के बाहर खड़ी ऑटो को निशाना बनाया गया और उसमें तोड़फोड़ की गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड मिली।मामले की शिकायत बेलबाग थाने में दर्ज कराते हुए पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।






