कटनी

हाथ मेंं तिरंगा लेकर बाइक पर सवार होकर निकले पुलिस अफसर, हर घर तिरंगा अभियान, पुलिस विभाग ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

IMG 20260809 WA0049 1कटनी, यशभारत। पुलिस विभाग द्वारा आज रविवार शहर में भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। तिरंगा वाहन रैली पुलिस लाइन झिंझरी स्थित रक्षित केन्द्र से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व खुद पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा ने किया। एसपी बुलेट में सवार होकर पुलिस बल के साथ निकले। रैली का शहर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया। विदित हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुभारंभ किया गया है। 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में जनभागीदारी से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केवल घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय संस्थाओं को राष्ट्रीय भावना से जोडऩा है। अभियान के दौरान नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक, संगीत कार्यक्रम, तिरंगा मेला और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सैन्य बलों और पुलिस जवानों के सम्मान में पत्र लेखन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को देशसेवा की भावना से जोडऩे का प्रयास होगा। इसी कड़ी में आज पुलिस ने शहर में भव्य तिरंगा रैली निकाली। पुलिस के अधिकारी हाथों मेंं तिरंगा लेकर बाइक पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होकर निकले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button