मौसम अपडेट : आज सुबह तक हुई 27.1 मिमी बारिश : अब तक 564.6 मिमी वर्षा दर्ज

मंडला, यशभारत l जिले में 9 अगस्त को सुबह तक कुल 27.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही 1 जून 2026 से अब तक जिले में कुल 563.6 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 1140.8 मिमी बारिश हुई थी।
तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार, बिछिया में सर्वाधिक 50.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद नैनपुर में 45.4 मिमी, घुघरी में 25.1 मिमी, नारायणगंज में 15.4 मिमी, मंडला में 10.9 मिमी और निवास में 10.0 मिमी वर्षा हुई।
वर्ष 2026 में अब तक नैनपुर में 626.8 मिमी, बिछिया में 656.2 मिमी, घुघरी में 651.1 मिमी, मंडला में 656.5 मिमी, निवास में 418.4 मिमी और नारायणगंज में 337.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1326.2 मिमी, जबकि जिला मुख्यालय तहसील मंडला की वार्षिक औसत वर्षा 1442.6 मिमी बताई गई है। वहीं जिले की औसत वर्षा 758.2 मिमी दर्ज की गई है।







