मध्य प्रदेशराज्य

यश भारत की खबर का असर: तीन साल का दर्द होगा खत्म, स्कूल को जल्द मिलेगी नई इमारत

मंडला| जिले के घुघरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंघनपुरी के खेरमाई मोहल्ला में संचालित प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था की बदहाली को यश भारत ने गतांक में “स्कूल भवन जर्जर : झोपड़ी में पढ़ने मजबूर ग्रामीण बच्चे”

उजागर किया था। जिसके चलते यश भारत की खबर के असर के चलते जल्द ही स्कूल भवन के बच्चों को नवीन सौगात मिलेगी, इसके निर्देश जारी हुए है।

 

गौरतलब है कि स्कूल भवन जर्जर होने के कारण पिछले करीब तीन वर्षों से बच्चों को निजी मकान,झोपड़ी में पढ़ाया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ग्राम पंचायत, पालक शिक्षक संघ एवं जनसामान्य से चर्चा के बाद विद्यालय को अस्थायी रूप से निजी भवन में संचालित किया जा रहा है। स्थिति यह है कि एक छोटे से कमरे में कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए किस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा होगा।

 

शिक्षा के स्याह पक्ष को उजागर करती इस खबर को प्रमुखता से यश भारत में प्रकाशित किया था, जिसके चलते कलेक्टर ने भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि तीन वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बावजूद विद्यालय के लिए स्थायी भवन की व्यवस्था नहीं हो पाना गंभीर चिंता का विषय है। एक ओर शासन द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर खेरमाई मोहल्ला के बच्चे झोपड़ीनुमा भवन में पढऩे को मजबूर हैं।

इनका कहना है ….

भवन स्वीकृत है परन्तु निर्माण कार्य नहीं होने के कारण पृथक भवन में प्राथमिक विद्यालय संचालित किया जा रहा है चुनाव से पहले स्कूल भवन का सुधार कार्य किया गया था।

एल एस उईके बी ई ओ विकास खण्ड घुघरी

 

जिले के क्षतिग्रस्त जर्जर भवनों को सूचीबद्ध कर सात दिवस में सूचित करने सम्बन्धितों को  निर्देशित किया गया है।

राहुल नामदेव धोटे, कलेक्टर मंडला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button