देश

इतनी बारिश, फिर भी पिछले साल की तुलना में कम, पिछले साल इतनी अवधि तक 20.1 फीसदी ज्यादा हो गई थी वर्षा

कटनी, यशभारत। जिले में अभी पिछले वर्ष की तुलना में कम बारिश हुई है, भले ही अनवरत हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हो। आंकड़े बताते है कि 1 जून से 4 सितम्बर तक कुल 765.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। विदित हो कि पिछले आलोच्य अवधि के दौरान जिले में 958.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान रीठी तहसील में रिकार्ड 1231.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
जबकि इस वर्ष जिले में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक औसत वर्षा तहसील स्लीमनाबाद में दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 1056.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।
अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में कटनी तहसील में 698.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 951.0 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 493.5 मिलीमीटर, बरही तहसील में 601.0 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 774.0 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 701.2 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 1056.4 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 844.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।20250617286F scaled 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button