देश

गांधी नगर फ्लाईओवर सर्विस रोड का होगा निर्माण

गांधी नगर फ्लाईओवर सर्विस रोड का होगा निर्माण
– 8 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
– आशाराम तिराहे से आने वाले वाहनों को 300 मीटर आगे से लेना होगा यू-टर्न
भोपाल, यश भारत। गांधी नगर फ्लाईओवर की सर्विस रोड के निर्माण के चलते 4 से 12 सितंबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लालघाटी से मुबारकपुर तक सर्विस रोड का पुनर्निर्माण करा रहा है। इसी के तहत आशाराम तिराहे से द्रोणांचल गेट की ओर आने वाली सर्विस रोड पर निर्माण कार्य किया जाएगा। करोंद और जेल रोड की ओर से सर्विस रोड के जरिए भोपाल शहर की तरफ आने वाले वाहनों को आशाराम तिराहे से करीब 300 मीटर आगे जाकर ब्रिज पर यू-टर्न लेना होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button