देश

मुख्यमंत्री निवास में मना जन्माष्टमी, बाल गोपाल के रूप में सजे नन्हे कान्हा

मुख्यमंत्री निवास में मना जन्माष्टमी, बाल गोपाल के रूप में सजे नन्हे कान्हा

L Bhopal040926020413
भोपाल, यश भारत । राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य श्रीकृष्ण पर्व मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों ने बाल कृष्ण और कान्हा का रूप धारण कर उत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक बच्चों को बाल गोपाल के स्वरूप में सजाकर उनके परिजनों के साथ आमंत्रित किया गया था। बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का आनंद लिया। माखन-मिश्री और लड्डू गोपाल से जुड़े प्रसंगों के जरिए बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं से भी परिचित कराया गया।
श्रीकृष्ण पर्व में भक्ति गीतों, लोकनृत्य और मटकी फोड़ जैसी पारंपरिक गतिविधियों ने माहौल को उत्सवी बना दिया। मुख्यमंत्री निवास परिसर देर रात तक कृष्ण भक्ति में रंगा रहा। प्रदेशभर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए। सरकार की ओर से प्रदेश के 55 जिलों में करीब 110 स्थानों पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button