मध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में “जल आपातकाल” : नदियों ने दिखाया रौद्र रूप: चित्रकूट में मंदाकिनी, मंडला में नर्मदा उफान पर, कई जिले हाई अलर्ट पर… देखें पूरा वीडियो

 

 

सतना/ मंडला| मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। तो वही मंडला में भी नर्मदा भी उफान पर है। इसके साथ ही, छतरपुर, सतना, मंडला-मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। तो वही इस मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरफ प्रभावित हो रहा है हालांकि प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संभावित मदद पहुंचाई जा रही है|

 

बताया जा रहा है मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

गुरुवार को ट्रफ और स्पष्ट निम्न दवाब का क्षेत्र एक्टिव रहा। इस वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश हुई। यह सिस्टम आज शुक्रवार को आगे बढ़ेगा।

 

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो दिन तक भोपाल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में अति भारी या भारी बारिश होने का अनुमान है।

इन जिलों के लिए अलर्ट

बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी है।

 

इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, रतलाम, हरदा, मुरैना, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ रहा

तो वही सतना चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर 138.52 मीटर के साथ डेंजर लेवल के करीब पहुंच गया। SDERF ने करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

 

 यातायात प्रभावित

तो वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के चलते मैहर में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुकुंदपुर रोड बंद रहा। मंडला में नर्मदा का जलस्तर 436.1 मीटर पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button