कटनी

मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैला रहे वाहनों पर पुलिस का एक्शन, यातायात पुलिस ने मिशन चौक पर चलाया अभियान

कटनी, यशभारत। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण स्थापित करने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा मिशन चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 5 वाहन, तीन सवारी 17, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने पर 11, नो पार्किंग में 9, शराब पीकर वाहन चलाने के 1 प्रकरण सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 65 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 41 हजार 500 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, सूबेदार सोनम उइके, एएसआई ईश्वर बागरी, आरक्षक मंजय यादव, आरक्षक रत्नेश दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button