कटनी

चाकू लहराकर राहगीरों में फैलाई दहशत, रंगनाथ नगर पुलिस ने बदमाश को किया सीखचों के पीछे, भेजा जेल

कटनी, यशभारत। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में आमजन के बीच धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एम्बुलेंस रोड स्थित ग्राउंड फॉरेस्टर वार्ड में एक युवक चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी प्रियांशु सूर्यवंशी निवासी बी कैबिन के पास को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से चाकू बरामद हुआ। रंगनाथ नगर पुलिस ने आम्र्स एक्ट की धारा 25(1) बी में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, महेंद्र दुबे, पवन पाठक, अजय तिवारी, आरक्षक वीरेंद्र दहायत एवं माधव साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button