भोपाल

525 बीआरसी-एपीसी पदों पर होगी नियुक्ति, 25 सितंबर से आवेदन

525 बीआरसी-एपीसी पदों पर होगी नियुक्ति, 25 सितंबर से आवेदन
भोपाल, यश भारत। स्कूल शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) और सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) के करीब 525 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी कलेक्टरों को नियुक्ति प्रक्रिया और पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों में एक-एक बीआरसी पद भरा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक जिले में औसतन चार एपीसी पदों के हिसाब से करीब 220 पदों पर नए सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है। नियुक्ति के लिए जारी शर्तों में उच्च पद का प्रभार संभाल रहे व्याख्याताओं और उच्च माध्यमिक शिक्षकों को पात्रता से बाहर रखा गया है। शिक्षक संगठनों ने इस प्रावधान पर आपत्ति जताते हुए इन शिक्षकों को भी आवेदन की पात्रता सूची में शामिल करने की मांग की है। मैहर, मऊगंज और पांढुर्णा जिलों में एपीसी पदों की नियुक्ति प्रक्रिया अलग से पूरी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button