भोपालमध्य प्रदेश

राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर में छात्रों से करेंगे संवाद कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम मांगा

राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर में छात्रों से करेंगे संवाद

कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम मांगा

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 12 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर स्टेडियम आयोजन के लिए उपलब्ध कराने की अनुमति देने का आग्रह किया है। प्रस्ताव के मुताबिक कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कांग्रेस ने कार्यक्रम को शिक्षा रोजगार युवाओं के भविष्य और विद्यार्थियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित जनसंवाद बताया है। पत्र में कहा गया है कि आज युवा शिक्षा रोजगार और बेहतर अवसरों को लेकर कई सवालों के साथ खड़ा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी बात रखने सवाल पूछने और भविष्य से जुड़ी चिंताओं को सामने रखने का मंच देना है।

मुख्यमंत्री से तत्काल अनुमति देने का मांग

पटवारी ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम के व्यापक सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए प्रस्ताव पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की अनुमति देने का आग्रह किया। पत्र की प्रतिलिपि इंदौर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को भी भेजी गई है। कांग्रेस का कहना है कि इंदौर जैसे युवा और शैक्षणिक केंद्र में विद्यार्थियों की भागीदारी से यह संवाद व्यापक स्तर पर प्रभावी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button