यश भारत ब्रेकिंग : राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का जलवा, हर्ष सिंह और अस्मिता डे ने दिलाया भारत स्वर्ण पदक

यश भारत ब्रेकिंग : राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का जलवा, हर्ष सिंह और अस्मिता डे ने दिलाया भारत को स्वर्ण पदक
भोपाल, यश भारत । राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में हर्ष सिंह और महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और तिरंगा शान से लहराया। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हर्ष सिंह ने आक्रामक खेल और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अस्मिता डे ने कनाडा की हेडी क्वाच को रोमांचक मुकाबले में हराया। मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के बाद ‘सडन डेथ’ में पहुंचा, जहां अस्मिता ने निर्णायक अंक हासिल कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। इन दोनों स्वर्ण पदकों के साथ भारत ने जूडो में नया इतिहास रचा। अस्मिता डे राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं, जबकि हर्ष सिंह की जीत ने भारतीय पुरुष जूडो को भी नई पहचान दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारतीय दल के पदक अभियान को नई मजबूती प्रदान की और जूडो में देश की बढ़ती ताकत का परिचय दिया।







