भोपाल

रिव्यू डीपीसी में बड़ा फेरबदल, 78 निरीक्षक पदावनत, 30 सूबेदार बने रक्षित निरीक्षक

रिव्यू डीपीसी में बड़ा फेरबदल, 78 निरीक्षक पदावनत, 30 सूबेदार बने रक्षित निरीक्षक
भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की रिव्यू डीपीसी में पदोन्नतियों को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। गृह विभाग ने आईजी साइबर सेल निरंजन बी. वायंगणकर को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया है। अब वे एडीजी साइबर सेल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, पुलिस मुख्यालय की रिव्यू डीपीसी में कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक बनाए गए 169 सूबेदारों में से केवल 30 अधिकारियों को ही रक्षित निरीक्षक के पद पर नियमित पदोन्नति मिल सकी है।
इसी तरह कार्यवाहक निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की पदोन्नति की भी समीक्षा की गई। विभागीय जांच, न्यायालय में लंबित प्रकरण और अन्य कारणों से पहले पदोन्नत किए गए 78 निरीक्षकों को पदावनत कर दिया गया है। अब ये अधिकारी अपने पूर्व पद पर वापस कार्य करेंगे।
रिव्यू डीपीसी में उन कार्यवाहक निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के मामलों की भी समीक्षा की गई, जिन्हें विभागीय जांच लंबित होने या आपराधिक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई थी। ऐसे मामलों में पदोन्नति निरस्त कर संबंधित अधिकारियों को पुराने पद पर वापस भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button