भोपालमध्य प्रदेश

अस्पताल की हाउसकीपिंग एजेंसी समेत एसके सर्जिकल और एसआईडीएम पर निगम की कार्रवाई  वायो मेडिकल वेस्ट में लापरवाही तीन संस्थानों पर 90 हजार की चोट

अस्पताल की हाउसकीपिंग एजेंसी समेत एसके सर्जिकल और एसआईडीएम पर निगम की कार्रवाई 

वायो मेडिकल वेस्ट में लापरवाही तीन संस्थानों पर 90 हजार की चोट

भोपाल, यश भारत। खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने और कचरा प्रबंधन के नियमों की अनदेखी करने वालों पर नगर निगम ने सोमवार को कार्रवाई की। भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की हाउसकीपिंग संस्था बीवीजी एसके सर्जिकल और एसआईडीएम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में कुल 90 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जोन 17 की टीम के निरीक्षण में भोपाल मेमोरियल अस्पताल की हाउसकीपिंग संस्था बीवीजी द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट को अन्य कचरे के साथ मिलाकर रखने का मामला सामने आया। निगम ने संस्था पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जोन 10 की टीम को ई 7 अरेरा कॉलोनी स्थित लाजपतराय सोसायटी में खुले में मेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। यहां एसआईडीएम संस्था पर 20 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं जोन 18 की टीम ने वार्ड 80 में अमरनाथ पुल के नीचे बायो मेडिकल वेस्ट फेंके जाने पर एसके सर्जिकल पर 20 हजार रुपए की कार्रवाई की। इसके अलावा निगम की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने सीएंडडी वेस्ट डालने कचरे का पृथक्कीकरण नहीं करने और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल सहित अन्य मामलों में भी कार्रवाई की। शहर के 20 जोन में कुल 190 प्रकरणों में 1 लाख 54 हजार 500 रुपए की स्पॉट फाइन और जुर्माने की राशि वसूल की गई। निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button