मध्य प्रदेशराज्य
नेशनल अस्पताल में बड़ा हादसा : लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत, मचा हड़कंप …. देखें पूरा वीडियो

रीवा । रीवा के चर्चित नेशनल अस्पताल में बड़ा हादसा सामने आया है। अस्पताल की लिफ्ट अचानक नीचे गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लिफ्ट गिरने की वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट के रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।







