मध्य प्रदेशराज्य

दबंगई का सोशल ‘क्लिप’ और कानून का ‘ग्रिप’: पुलिस का कड़ा रुख, दो अलग मामलों के आरोपी ऐसे पहुंचे सलाखों के पीछे…. देखो पूरा वीडियो 

गोटेगांव – नरसिंहपुर। सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Screenshot 20260728 203810.WhatsApp

Screenshot 20260728 202255.WhatsApp

 

डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि घायल प्रेमराज पिता प्रहलाद सिंह कुशवाहा, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम गिधवानी, थाना करेली को मारपीट से आई चोटों के उपचार हेतु शासकीय जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना में पदस्थ उप निरीक्षक मूलचंद यादव को तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। घायल के कथन एवं प्राप्त देहाती नालसी के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा

333, 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत निम्न आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया: आरोपी विवेक लोधी पिता सोबरन सिंह पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गिधवानी, थाना कोतवाली

अरविंद लोधी पिता हरिशंकर लोधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गिधवानी, थाना कोतवाली, बसंत लोधी पिता हेमराज लोधी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चिनकी, थाना कोतवाली, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

दिनांक 28.07.2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक अन्य वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

प्रार्थिया सीमा अहिरवार पति नीरज अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अठ्ठईसा, पलोहा की रिपोर्ट पर थाना नरसिंहपुर में आरोपी परषोत्तम ठाकुर एवं सचिन ठाकुर, दोनों निवासी नरसिंहपुर के विरुद्ध प्रार्थिया एवं उसके पति के साथ मारपीट करने पर अपराध क्रमांक 546/2026 धारा 296(ए), 115(2), 351(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button