भोपालमध्य प्रदेश

निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

भोपाल, यश भारत। राजधानी के निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेनों के ठहराव की औपचारिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ किया गया। इस सौगात से भोपाल के रेल यात्रियों को आवागमन में एक बड़ी राहत मिली है।

निशातपुरा, करोंद और आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को अब लंबी दूरी की ट्रेनों पकड़ने के लिए मुख्य भोपाल स्टेशन या रानी कमलापति स्टेशन तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस सुविधा से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि मुख्य स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा। स्थानीय नागरिकों और रेल यात्रियों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए सरकार और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button