देश
कर्मचारी नेता संजय अग्रवाल की मां श्रीमती मालती देवी का निधन

कटनी, यशभारत। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल की माताजी श्रीमती मालती देवी अग्रवाल का आज 28 अगस्त को बैकुंठवास हों गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास गुरुनानक वार्ड सब्जी मंडी रोड से दोपहर 3 बजे नदी पार मुक्तिधाम प्रस्थान करेगी। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने लोग उनके निवास पहुंचे। मालती देवी ने जीवन पर्यंत अपने परिवार को जोड़कर रखा। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ खराब होने के कारण जबलपुर में इलाज चल रहा था।







