मध्य प्रदेशराज्य

15 करोड़ की लागत से आकार लेंगे 6 मिनी ऑडिटोरियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: गोपालगंज में 1.25 करोड़ के मंगल भवन शिलान्यास

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/शहर में सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की पहल पर ₹15 करोड़ की लागत से 6 मिनी ऑडिटोरियम एवं मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी में सिविल लाइन वार्ड स्थित गोपालगंज थाना के सामने ₹1.25 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक मंगल भवन का विधिवत शिलान्यास विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं जेल अधीक्षक रमेश चंद आर्य ने किया।

यह बहुउपयोगी मंगल भवन आसपास के 3 से 4 वार्डों के नागरिकों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों हेतु अत्याधुनिक सुविधा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर का विकास जनता के सहयोग से निरंतर जारी है।

उन्होंने बताया कि वेयर हाउस क्षेत्र में भी जल्द मंगल भवन व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन होगा। इसके साथ ही, जेल परिसर में निरुद्ध बंदियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बंदियों के हुनर को सीधा बाजार मिलेगा।

जेल अधीक्षक रमेश चंद आर्य ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परिसर के विकसित होने से जहां आमजन को आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, वहीं कैदियों के हस्तशिल्प और उत्पादों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि शहर में अधोसंरचना और जनसुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है।

कार्यक्रम का संचालन नीरज यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन वसीम खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट अंकलेश्वर दुबे, डॉ. डी.पी. चौबे, रुपेश यादव, रीतेश तिवारी, रोशनी वसीम खान, मनीष चौबे, सुमित यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button