जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

कैट महिला विंग जबलपुर चैप्टर का गठन, 90 से अधिक महिला उद्यमियों ने ली शपथ

'नारी शक्ति वंदन' अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

जबलपुर, यशभारत। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के जबलपुर चैप्टर का गठन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह वेलकम होटल (बाय आईटीसी) में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल और राष्ट्रीय कन्वीनर सीमा सिंह चौहान की उपस्थिति में 90 से अधिक महिला उद्यमियों ने महिला सशक्तिकरण, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के साथ संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ ली।समारोह में नम्रता भाटिया को जिला अध्यक्ष, प्रतिभा जैन को जिला उपाध्यक्ष, दिव्या डोडेजा को जिला सचिव और सपना जैन को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही एक्सपर्ट एडवाइजर कमेटी एवं 14 विषय आधारित समितियों का गठन कर विभिन्न महिला उद्यमियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

1783952042 WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.36.09

राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल ने कहा कि महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी देश के व्यापार और उद्योग को नई दिशा देगी। वहीं सीमा सिंह चौहान ने विश्वास जताया कि जबलपुर चैप्टर महिला उद्यमिता का प्रेरणादायी मॉडल बनेगा।कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडे, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन तथा मध्यप्रदेश कैट फेडरेशन के अध्यक्ष हिमांशु खरे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव और ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button