
जबलपुर,यशभारत । बेलबाग थाना पुलिस ने भानतलैया स्थित शराब दुकान के पास संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की चार गड्डियां, ₹40,550 नकद तथा विभिन्न कंपनियों के 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ के नेतृत्व में बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर व पुलिस टीम ने कार्रवाई की। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ते हुए उनके खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर, उप निरीक्षक विजय सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक उमाशंकर यादव तथा आरक्षक मोहित राजपूत, अखिलेश और अभिमन्यु सिंह की विशेष भूमिका रही।







