
सहारनपुर,यश भारत। जिले के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित नया गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में चार से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।






