जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

उमरिया-डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे संभागायुक्त, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

यश भारत, जबलपुर।

यश भारत, जबलपुर।संभागायुक्त धनंजय सिंह ने गुरुवार को जबलपुर जिले के उमरिया-डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर औद्योगिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, कार्यकारी निदेशक एमपीआईडीसी अनिल राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संभागायुक्त ने औद्योगिक इकाइयों के संचालन, विस्तार की संभावनाओं और रोजगार सृजन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण कर जल संरक्षण गतिविधियों का भी अवलोकन किया।
एमपीआईडीसी अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 विस्तार में 7.74 करोड़ रुपये की लागत से अधोसंरचना विकास कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि फेस-1 एवं फेस-2 में 14.97 करोड़ रुपये के उन्नयन कार्य प्रगति पर हैं।
जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में अब तक 159 इकाइयों को भूमि आवंटित की गई है। इनमें 96 इकाइयां उत्पादनरत हैं, जिनसे 423 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 1,945 लोगों को रोजगार मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button