जबलपुरमध्य प्रदेश

यशभारत ब्रेकिंग: कछपुरा ब्रिज के समीप जीजा पर चाकू से जानलेवा हमला, कमर में धंसा चाकू;

आरोपी साला फरार

जबलपुर, यशभारत। लॉर्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव कॉलोनी पुलिस चौकी स्थित कछपुरा ब्रिज के समीप गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर उसके साले ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मदन महल स्थित शिवनगर निवासी संतोष ठाकुर (28) वर्ष काम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यादव कॉलोनी पुलिस चौकी के पास पहले से घात लगाए बैठे उसके साले पीयूष ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में संतोष की कमर में चाकू बुरी तरह धंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही लॉर्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button