जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

भाग्यश्री होटल में जुए की महफिल, 15 लाख 6 हजार की रकम बरामद,होटल मालिक सहित चार जुआरी धराए

जबलपुर यशभारत

जबलपुर यशभारत। पनागर स्थित भाग्यश्री होटल में पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते होटल मालिक सहित चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से करीब 15 लाख 6 हजार रुपए की जुआ रकम बरामद की है। कार्रवाई के बाद होटल में हड़कंप मच गया। इस संबंध में पनागर पुलिस ने बताया कि भाग्यश्री होटल में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।

WhatsApp Image 2026 08 22 at 21.59.07

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से होटल मालिक सहित चार आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से जुए में लगी रकम बरामद की।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इतनी बड़ी रकम के साथ होटल में जुआ पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि होटल में जुए का यह कारोबार कब से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button