जबलपुरमध्य प्रदेश

जेडीए की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमला,झुग्गीवासियों ने किया विरोध, देखे वीडियो…..

केसरवानी ट्रस्ट को आवंटित है जमीन, लगभग 70 अतिक्रमण करियो का कब्जा

जबलपुर, यशभारत। अधारताल तहसील के शताब्दी पुरम क्षेत्र में जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की करीब एक एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने गुरुवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस का संयुक्त अमला पहुंचा। हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शुरू की गई कार्रवाई के दौरान झुग्गी-झोपड़ीवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों का कहना था कि वे वर्षों से इस भूमि पर निवास कर रहे हैं और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बारिश के मौसम में उन्हें बेघर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कार्रवाई स्थगित कर कुछ समय की मोहलत देने और पुनर्वास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।

अधारताल एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि संबंधित भूमि जबलपुर विकास प्राधिकरण की है, जिसे केसरवानी ट्रस्ट को आवंटित किया जा चुका है। इस भूमि पर करीब 75 परिवारों ने अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों के पालन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को पूर्व में विधिवत नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।

07 3

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जबकि मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button