मध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर मंडला चिल्पी कॉरिडोर :  160 किमी फोरलेन का विस्तार, एमपी सीजी की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

मंडला। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के जबलपुर मंडला चिल्पी खंड पर लगभग 160 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का फोरलेन विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना से मंडला जिले के लोगों की बेहतर सड़क संपर्क की उम्मीद दस साल बाद पूरी होने जा रही है। पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के तहत जबलपुर मंडला और मंडला चिल्पी तक टू लेन हाइवे का निर्माण किया गया था जिसमें वर्षों से लापरवाही, भ्रष्टाचार और सुस्त रफ्तार के कारण लगातार देरी हुई। तय सीमा के बाद भी काम नहीं होने से आम जनता को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्घटनाओ में कई लोगो की मौत हो गई। लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसारएइस महत्त्वपूर्ण विस्तार का निर्णय किया गया है। इस परियोजना से मंडला न केवल जबलपुर बल्कि छत्तीसगढ़ से भी तेज, सुरक्षित और सुगम सड़क मार्ग से जुड़ेगा। इससे क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी गति मिलने की उम्मीद है।

डीपीआर हो रही तैयार

जबलपुर से छत्तीसगढ़ की सीमा चिल्पी घाटी तक 160 किलोमीटर लंबे मार्ग को स्मार्ट फ ोरलेन में बदलने का निर्णय किया है। यह मार्ग वर्तमान में दो लेन का है जिसे उन्नत कर फोरलेन में बदलने की प्रक्रि या शुरू हो चुकी है। इस फोरलेन विस्तार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया। परियोजना में सुरक्षा मानकों के तहत काम किया जाएगा। जिससे कान्हा टाइगर रिजर्व के पास से गुजरने वाले मार्ग पर वन्यजीव की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। हादसों को रोकने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपाय और टेबल टॉप रेड मार्किंग भी की जा रही है।

जिले में बेहतर सड़क संपर्क से औद्योगिक एवं व्यावसायिक निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। फोरलेन विस्तार का उद्देश्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे सुरक्षित और तेज आवागमन होगा, साथ ही क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जबलपुर आने जाने वाले हजारों लोगों को भी सुरक्षित व कम समय में यात्रा का लाभ मिलेगा। परियोजना निर्धारित समय पर पूरी होने से मंडला के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे क्षेत्र की प्रगति को नई रफ्तार मिलेगी और निवेश के नए द्वार खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button