देश

ब्रेकिंग : गेस्ट हाउस में मृत मिले कटनी के आयकर अधिकारी, सुबह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे लोग, पुलिस कर रही जांच

कटनी, यशभारत। इनकम टैक्स ऑफिस में पदस्थ आयकर अधिकारी मानवेंद्र सिंह गेस्ट हाउस के अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाए गए। जानकारी के मुताबिक वे इनकम टैक्स ऑफिस के पास कालोनी में बने गेस्ट हाउस में अकेले रहते थे। आज सुबह काफी देर तक वे सोकर नहीं उठे। उनका ड्राइवर जब कार की चाबी लेने गया तो दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई आहट नहीं आई। उसने सोचा साहब देर तक सो रहे होंगे। थोड़ी देर बाद ड्राइवर फिर पहुंचा तब भी दरवाजे अंदर से बंद थे और कोई आहट नहीं हो रही थी। उसने आयकर कार्यालय आकर बाकी लोगों को बताया। तत्काल ऑफिस के लोग पहुंचे तथा पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो मानवेंद्र सिंह बेड पर अचेत अवस्था में पड़े थे। तत्काल चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि कल रात करीब 10 बजे तक वे अपने मित्रों से फोन पर बात करते रहे और इसके बाद उन्होंने खाना खाया। खाना खाकर दरवाजे लगाकर जो सोये तो सुबह उठ नहीं सके। जानकारी मिलने पर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची तथा लाश का पंचनामा किया। मानवेंद्र सिंह के परिजन उत्तरप्रदेश के लखनऊ में रहते है। उन्हें खबर कर दी गई है। वे कल सुबह तक कटनी पहुंचेंगे, इसके बाद पोस्टमार्टम होगा। प्रारंभिक रूप से पुलिस का मानना है कि सोने के बाद रात्रि में साइलेंट अटैक से उनकी मौत हो गई, फिर भी पुलिस जांच कर रही है। कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। माधवनगर थाना प्रभारी ने मौत की पुष्टि की है।

Screenshot 20260820 163621.Photo Editor2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button