शीतलदास की बगिया के पास तालाब में तैरता मिला युवक का शव

शीतलदास की बगिया के पास तालाब में तैरता मिला युवक का शव
भोपाल, यश भारत। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलदास की बगिया छोटे तालाब में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त नितिन यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 35 साल के रूप में की गई है।
इससे पहले स्थानीय लोगों द्वारा तालाब में शव तैरता देख हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की गोताखोर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोर शेख आसिफ और मधुकर सिंह ने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।
गोताखोरों ने शव को श्यामला हिल्स थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है ताकि नितिन की मौत के सही कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।







